कियोस्क संचालक ने की धोखाधड़ी, राशि बैंक में नहीं की जमा, दर्जनों जमाकर्ता राशि पाने लगा रहे बैंक के चक्कर

दमोह: तेंदूखेड़ा जनपद क्षेत्र के झलोन पंचायत में कियोस्क संचालक द्वारा लोगों से लाखों रुपए कियोस्क बैंक में जमा किए, लेकिन यह राशि बैंक में जमा नहीं कर कियोस्क संचालक द्वारा हड़प कर ली गई।कियोस्क संचालक रूपेश जैन ने जमा राशि की सील लगाकर पर्चियां दी थी, जिससे जमाकर्ताओं को अपनी राशि बैंक में जमा होने का पूरा भरोसा था। जरूरत पडऩे पर जब बैंक में राशि निकलने गए तब पता चला कि उनके द्वारा जमा की गई राशि बैंक में जमा ही नहीं हुई। तब जमाकर्ताओं ने हल्ला मचाया और परेशान होकर पुलिस में शिकायत की।
एसडीओपी को दिया आवेदन
कई लोगों ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की लिखित शिकायत का आवेदन एसडीओपी अर्चना अहीर को देकर अपनी राशि बैंक से दिलाने की मांग की है। इस धोखाधड़ी के मामले में तेंदूखेड़ा एसबीआई के कर्मचारियों पर उंगली उठ रही है, क्योंकि कियोस्क बैंक में जमा राशि को हर दिन कियोस्क संचालक बैंक में जमा कर देता था, फिर कैसे दर्जनों लोगों की लाखों की राशि कियोस्क संचालक ने गबन कर ली। जमाकर्ता बैंक कर्मियों की मिलीभगत का भी आरोप लगा रहे है।
दस लाख से अधिक का गोलमाल सामने आया
अभी तक दस लाख से अधिक की राशि का गोलमाल सामने आया है, जो बढ़ भी सकता है। पीडि़तों में कई लोगों ने अपनी जमा पर्ची संवाददाता को दिखाते हुए बताया कि किस तरह हम लोगों को जमा राशि की पर्ची देकर राशि बैंक में जमा नहीं की गई। लोगों का कहना है कि अपनी जमा राशि निकलवाने के लिए परेशान हो रहे है।
कियोस्क संचालक का मिला था कुएं में शव
कियोस्क संचालक रूपेश जैन का शव कुएं में मिला था तब परिजन उसकी हत्या की आशंका जता कर हाय तौबा मचा रहे थे। रूपेश के शव का तेंदूखेड़ा में पोस्टमॉर्टन भी नहीं होने दिया था। परिजनों की आशंका पर सागर में पोस्टमार्टम किया गया था। जमाकर्ताओं की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि कियोस्क संचालक की मौत हो चुकी है। अब उनकी जमा राशि कौन देगा।
इनका कहना है
मैंने इस बात की शिकायत ऊपर बैंक के अधिकारियों को भेज दी है।
आशीष वर्मा, बैंक मैनेजर एसबीआई तेंदूखेड़ा

इनका कहना है
लोगों ने कियोस्क बैंक झालोन एसबीआई में अपनी जमा राशि वापस दिलाने का आवेदन दिया है। मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है, जो भी मामला सामने आएगा उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
अर्चना अहीर एसडीओपी तेंदूखेड़ा

Next Post

इंग्लैंड को उम्मीद है कि डेक्लन राइस अर्जेटीना के साथ होने वाले सेमीफाइनल तक हो जायेंगे फिट

Tue Jul 14 , 2026
कैनसस सिटी, 14 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड को उम्मीद है कि डेक्लान राइस बुधवार को अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल में खेलने के लिए फिट हो जाएंगे। आर्सेनल के मिडफील्डर राइस ने शनिवार को नॉर्वे के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में मिली जीत में केवल 45 मिनट ही खेला। […]

You May Like