सागर: सागर जिले के ग्राम भैंसा एवं पगारा में निर्माणाधीन अवैध कालोनियों के विरुद्ध सर्च कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया। ग्राम भैंसा में एएनए बिल्डर द्वारा खसरा नंबर 138 पर पार्टनर सिमरजीत सिंह, आशु और अमरदीप के माध्यम से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण हटाया गया।
ग्राम पगारा स्थित खसरा नंबर 831 में श्रीलाल जैन द्वारा निर्मित अवैध कॉलोनी पर भी कार्यवाही की गई और मौके पर अवैध निर्माण एवं अन्य कार्यों को रोका गया। उक्त कार्यवाही में तहसीलदार राहुल गौड़, श्री नितिन यादव, संजय जैन, निरंजन कुर्मी, आशुतोष गौतम, पटवारी उमाशंकर पांडे एवं कैंट थाना पुलिस बल मौजूद रहे।
