अग्रसेन जयंती महोत्सव के समापन पर बांटे पुरस्कार

सीहोर।अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन विगत सात दिवस से किया जा रहा था. इसके अंतिम दिन चल समारोह के पश्चात पुरस्कार वितरण किया गया.
मीडिया प्रभारी पवन गुप्ता एवं अग्रवाल महिला मंडल की मोहिनी अग्रवाल ने बताया अग्रसेन जयंती महोत्सव में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया हर वर्ग के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जयंती दिवस के दिन सभी को पुरस्कार दिए गए एवं जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा भी निकाली गई. समाज की प्रतिभाएं हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल में सर्वाधिक अंक वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया. वहीं विशिष्ट सेवा सम्मान स्वर्गीय घनश्याम दास बिरला की स्मृति में समाज सेवा सम्मान 20 वां वर्ष आयोजित श्रीमती मनोरमा मित्तल को अग्रवाल नवयुवक संघ द्वारा प्रदान किया गया. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्युत मंडल कंपनी के रविंद्र अग्रवाल, रेशम अग्रवाल, निलेश जयपुरिया, रुक्मणी रोहिला, राजकुमार गुप्ता, आशीष गुप्ता, विष्णु भारतया, भारत अग्रवाल, अजय अग्रवाल आदि स्वजातीय बंधु मौजूद थे.

Next Post

प्रशिक्षु 11 एएसपी ने देखी व्यवस्थाएं 

Wed Sep 24 , 2025
रेहटी. मप्र पुलिस अकादमी में प्रशिक्षणरत 44 वीं उप पुलिस अधीक्षक बैच के 11 प्रशिक्षु अधिकारी 07 पुरुष एवं 04 महिलाओं ने अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण किया. भ्रमण के प्रथम दिन प्रशिक्षु अधिकारियों ने सलकनपुर देवीधाम मंदिर एवं नवरात्रि पर्व पर प्रशिक्षण की दृष्टि से मंदिर व्यवस्था, […]

You May Like

मनोरंजन