
इटारसी। आज उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और कैबिनेट मंत्री विजय शाह के विवादित बयानों के विरोध में कांग्रेसियों ने रामपुर में
प्रदर्शन किया। देवड़ा ने कहा था कि भारतीय सेना और प्रत्येक सैनिक नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है। वहीं
विजय शाह ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरेशी को
आतंकवादियों की बहन बताया था।
रामपुर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रामपुर चौराहे
पर दोनों मंत्रियों का पुतला दहन किया। इसके बाद कार्यकर्ता
रामपुर थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने दोनों मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई और उन्हें
मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की।
