उमरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 6, मुख्यमंत्री ने जताया दुख; घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश

उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली जिले के समीप शुक्रवार शाम श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गयी।

इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुःख प्रकट करते हुए मृतको के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है ।

शनिवार को आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि कल शाम बिरसिंहपुर पाली जिले के ग्राम तिवनी शनि मंदिर के समीप पुलिया पर अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर ट्राली पलटने से उस पर सवार 50 श्रद्धालुओं में से घनश्याम गोंड़, सहबल बैगा , वीर सिंह, भूपति सिंह सहित चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी और दो लोगों की मौत मेडिकल कॉलेज शहडोल में उपचार के दौरान हुई, जिनमें कृष्णपाल सिंह (40) निवासी पडमनिया और धर्म लाल सिंह (15) निवाशी

ग्राम जिंजरी शामिल है ।

दुर्घटना की जानकारी जब डाॅक्टर यादव को पता चली तो उन्होंने श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने और घायलों को निःशुल्क उच्च चिकित्सा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं ।

Next Post

भिण्ड में हनीट्रैप गैंग की पकडी गई एक महिला मेडिकल जांच में एचआईवी पॉजिटिव पाई गई

Sat May 30 , 2026
भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड में देहात थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए हनीट्रैप गैंग की जांच में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लोगों को फंसाने वाली गैंग की एक महिला मेडिकल जांच में एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भिण्ड […]

You May Like