इंदौर, 22 जनवरी (वार्ता)। खाद्य तेलों में मांग के साथ दिसावरी बाजार नीचे होने से भाव नरम बने रहे। आज पाम तेल सस्ता बिका। तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली रही। दलहनों में नरमी रही। दालों में मांग नरम रहने से भाव ऊपर नीचे हुए। आज चना दाल के साथ उड़द दाल सस्ती बिकी। चावल में कामकाज सामान्य रहा।
किराना बाजार
सियागंज किराना बाजार में शक्कर में उठाव से तेजी हुई। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक रही। खोपरा बूरा दिसावर के साथ ऊंचा होकर बिका। खोपरा गोला में मांग कमी से नरमी रही। हल्दी में उठाव बताया गया।
तेल-तिलहन
खाद्य तेलों में लिवाली सुस्ती से पाम तेल के भाव में कमी हुई। तिलहन में उठाव से सोयाबीन में मजबूती दर्ज की गई। सरसों में पूछपरख रही।
दाल-दलहन
संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में कामकाज नरमी लिए बताया गया। आज चना कांटा सस्ता बिका वहीं तुअर में मजबूती दर्ज की गई। लिवाली कमजोर होने से दालों में भाव में नरमी लिए रहे। चावल में पूछपरख से भाव सामान्य रहे।

