नेतन्याहू : अभी ईरान पर इस समय हमला ‘सुविधाजनक नहीं’, बेन गवीर अगले रक्षा मंत्री नहीं होंगे

यरूशलम, 14 अक्टूबर (वार्ता) इजरायल में आगामी चुनावों से पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका या इजरायल द्वारा आने वाले दिनों में ईरान पर हमले की संभावना से इनकार किया है। आर्मी रेडियो को दिए एक साक्षात्कार में नेतन्याहू ने कहा, “मेरी राय में, अभी यह हमारे लिए सुविधाजनक नहीं है।”

इजरायली मीडिया के अनुसार इसी साक्षात्कार में श्री नेतन्याहू ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि आगामी चुनावों में उनका गठबंधन जीतता है, तो कट्टरपंथी दक्षिणपंथी पार्टी ‘ओत्ज़मा येहुदित’ के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन गवीर को अगली सरकार में रक्षा मंत्री नहीं बनाया जाएगा। श्री नेतन्याहू ने कहा, “मुझे पता है कि वह यह पद चाहते हैं, लेकिन इसका फैसला वह नहीं करते। रक्षा मंत्रालय लिकुड पार्टी के पास ही रहेगा।”

यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि श्री नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से इजरायल के 27 अक्टूबर के चुनावों से पहले ईरान के खिलाफ कार्रवाई फिर से शुरू करने का आग्रह किया था। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ईरान के मुद्दे पर जल्द ही कोई निर्णय लेने की बात कह रहे हैं।

गौरतलब है कि अतीत में इजरायल और अमेरिका अक्सर ईरान पर संभावित हमलों की खबरों को खारिज करते रहे हैं, ताकि इस्लामिक रिपब्लिक को सतर्क होने का मौका न मिले।

.....

Next Post

रेलवे के 11.4 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस की घोषणा

Wed Oct 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) सरकार ने रेलवे के 11.4 लाख कर्मचारियों के लिए बुधवार को 78 दिन के उत्पादकता आधारित बोनस की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। सूचना एवं प्रसारण […]

You May Like