किसानों से ट्रैक्टर किराए पर लेकर लगा देता था ठिकाने, शातिर बदमाश से पुलिस ने किए 1.80 करोड़ के 20 ट्रैक्टर बरामद

उज्जैन। किसानों से किराए पर ट्रैक्टर लेकर ठिकाने लगाने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी निशाना देगी पर 1.80 करोड रुपए कीमत के 20 ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं। कुछ और ट्रैक्टरों की बारामदगी के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया गया है।

भाटपचलाना थाना पुलिस ने बताया कि रतलाम के एक किसान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ महीनों पहले उसने ग्राम रुनीजा में अपना ट्रैक्टर किराए पर ग्राम माधोपुरा में रहने वाले रफिक पिता गनी मोहम्मद पटेल को दिया था। रफीक ने प्रतिमाह 15 हजार देने की बात कही थी। लेकिन उसने किराए की राशि नहीं दी ना ही ट्रैक्टर लौट आया। उसके द्वारा लगातार आनाकानी की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर रफीक की तलाश शुरू की गई। बुधवार रात उसे हिरासत में लिया गया और गुरुवार को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया गया। इस दौरान उससे बड़ा खुलासा हुआ उसकी निशानदेही पर 20 ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं। जिसकी कीमत 1.80 करोड रुपए होना सामने आई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह किसानों से ट्रैक्टर लेकर दूसरे ग्रामीण क्षेत्रों में गिरवी रख देता था। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है, संभावना है कि कुछ और ट्रैक्टर बरामद हो सकते हैं।

रतलाम, झाबुआ और धार के ट्रैक्टर

पुलिस के अनुसार शातिर बदमाश रफीक ने पिछले 2 सालों में रतलाम झाबुआ और धार के किसानों से ट्रैक्टर किराए पर लिए थे जिसे इंदौर और उज्जैन जिले के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को गिरवी रखकर ठिकाने लगाये थे। गिरवी रखने के दौरान वह ट्रैक्टर की आदि से कम कीमत लेता था और बाद में छुड़ाने नहीं जाता था। गिरवी रखकर ली गई राशि से वह मौज मस्ती में खर्च करता था। भाटपचलाना पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से जहां पुलिस की आम लोगों में उसकी साख बड़ी है।

Next Post

जल स्वावलंबी योजना: जल संकट वाले गांवों की दूर होगी समस्या

Fri May 1 , 2026
सीधी। गर्मी में जल संकट को दूर करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जल संरक्षण रणनीति तैयार की गई है। इसके लिए 3.40 करोड़ खर्च किए जाएंगे। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से जूझने वाले गांवों में जल स्वावलंबी योजना के तहत भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए […]

You May Like