मुंबई, 02 मई (वार्ता) अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका करिश्मा कक्कड़ का भोजपुरी लोकगीत ‘सइयाँ मिलले राम जइसन’ रिलीज हो गया है। भोजपुरी फिल्म जगत की अग्रणी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने माही श्रीवास्तव की खूबसूरती और अदायगी से सजा हुआ और करिश्मा कक्कड़ की सुरीली आवाज गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘सइयाँ मिलले राम जइसन’ रिलीज कर दिया है। भोजपुरी माटी की सुगंध और पारिवारिक परिवेश को ध्यान में रखकर बनाए गए इस गाने में एक नई नवेली दुल्हन की भावनाओं को उकेरा गया है. गाने के बोलों में जहाँ पति को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम राम’ जैसा बताया गया है, वहीं ससुराल के सुखद माहौल की भी जमकर तारीफ की गई है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘सइयाँ मिलले राम जइसन’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि अभिषेक गुप्ता ने संगीत दिया है।वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स एक ऐसी म्यूजिक कंपनी है जो कलाकारों के हुनर को सही पहचान देती है।
रत्नाकर कुमार सर के साथ काम करना हमेशा से ही मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। ‘सइयाँ मिलले राम जइसन’ मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि इसमें एक भारतीय नारी के गौरव और उसके ससुराल के प्रति सम्मान को दिखाया गया है। गोल्डी यादव ने कहा कि ‘जब गाना बेहतरीन लिखा गया हो और संगीत में मधुरता हो, तो उसे गाने का आनंद दोगुना हो जाता है। रत्नाकर कुमार सर की पारखी नजर ने इस गाने को एक नया आयाम दिया है। दर्शकों से मिल रहे प्यार के लिए मैं सबकी आभारी हूँ।

