राशिफल-पंचांग : 02 मई 2026

पंचांग 02 मई 2026:-

रा.मि. 12 संवत् 2083 शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा शनिवासरे रात 11/4, विशाखा नक्षत्रे दिन-रात व्यतिपात योगे रात 8/46, बालव करणे सू.उ. 5/31, सू.अ. 6/29, चन्द्रचार तुला रात 11/11 से वृश्चिक, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.

—————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 02 मई 2026

वर्ष के प्रारंभ मेंशिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, आकस्मिक धन लाभ का योग है, वर्ष के मध्य में व्यापार में लाभ प्राप्त होगा, शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, वर्ष के अन्त में शारीरिक कष्ट होगा, मित्रों से व्यर्थ विवाद होगा, स्थानान्तरण का योग है, मानसिक तनाव में वृद्धि होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ में मित्रों का विवाद हो सकता है, कर्क राशि के व्यक्तियों का शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आकस्मिक धन प्राप्त होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मानसिक तनाव रह सकता है, स्थान परिवर्तन का योग है, सिंह राशि के व्यक्तियों को राजकीय सहयोग मिलेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को लाभ प्राप्त होगा.

—————————————————–

आज का भविष्य- शनिवार 02 मई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक सुन्दर सुशील, हंसमुख मिलनसार होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, भूमि भवन मकान, आदि का सुख मिलेगा, नौकरी एवं व्यापार दोनों में अच्छी उन्नति करेगा, आय के एक से अधिक साधन प्राप्त करेगा, धार्मिक भावना कम रहेगी.

—————————————————–

मेष- मित्रों से कहासुनी का मलाल रहेगा, अटकी योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं,सर्विस में जिम्मेदारी के कार्य होंगे, अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा.

वृषभ- दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, विवाह की चर्चाओं में प्रगति होगी, संबंधों में निकटता आयेगी, पारिवारिक सुख रहेगा.

मिथुन- पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे, जोखिम के कार्यो से दूर रहें, छोटी मोटी समस्याओं के समाधान के लिये प्रयास हितकर रहेगा, अनावश्यक व्ययभार बढ़ेगा.

कर्क- सार्वजनिक जीवन में मान सम्मान बढेगा, कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे, संतान के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा, नियमितता बनी रहेगी.

सिंह- किसी की सिफारिश से अटके कार्य शीघ्र बनेंगे, नाराज चल रहे लोगों को अभी मनाना मुश्किल होगा, पारिवारिक स्थिति को देखकर कार्य करें.

कन्या- दिखावे के कारण कर्ज की स्थिति बन सकती है, किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग रहेगा, नियमितता बनी रहेगी, यश प्राप्त होगा.

तुला- नई जिम्मेदारी आने से आप परेशान हो सकते हैं, मांगलिक कार्यो पर विचार होगा, पुराने मित्र एवं रिश्तेदारों का अच्छा सहयोग मिलेगा.

वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में विपरीत हालात का सामना करना पड़ेगा, किसी मूल्यवान वस्तु की चोरी या गुमने से मन में दुख होगा,किसी रिश्तेदार के आने से के कारण व्यस्तता बढ़ेगी.

धनु- कामकाज में देरी से चिन्ता होगी, जल्दबाजी में लिये गये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा, व्यापारिक लाभ होगा.

मकर- धीमी शुरूआत के बावजूद कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी, भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, झुककर कार्य लेना आपके लिये हितकर रहेगा,समय देखकरकार्य करें.

कुम्भ- मेहमानों के कारण कार्यक्रमों में बदलाव की संभावना है, जीवनसाथी की चिन्ता रहेगी, कोर्ट कचहरी के कार्यो को अभी टाल देना लाभकारी रहेगा.

मीन- निजी कार्यो को टालने से समस्या बढ़ सकती है, नया घर खरीदने का मन बनेगा, व्यवसायिक योजना को बल मिलेगा, जोखिम भरे कार्यो से दूर रहें.

—————————————————–

व्यापार भविष्य:

शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा को विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, आदि धातुओं में जोरदार तेजी होगी, आज के भाव सम रहेंगे, तेल में उठाव होगा, भाग्यांक 3773 है.

—————————————————–

Next Post

मौत का क्रूज ; जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई

Sat May 2 , 2026
बरगी डैम में हुआ यह दर्दनाक हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि लापरवाही, अव्यवस्था और जिम्मेदारियों से पलायन का जीवंत उदाहरण है. नौ लोगों की मौत और 15 लोगों का लापता होना किसी प्राकृतिक आपदा का परिणाम नहीं, बल्कि मानवजनित त्रासदी है, जिसे टाला जा सकता था. सबसे बड़ा सवाल […]

You May Like