1 अप्रैल से इंदौर में दूध महंगा, नई दरें लागू

इंदौर:महंगाई की मार अब लोगों के घर तक पहुंच गई है। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही इंदौर सहित मध्यप्रदेश के कई शहरों में दूध के दामों में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है. इंदौर दुग्ध विक्रेता संघ की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पशु आहार और दुधारू पशुओं की बढ़ती कीमतों के कारण दूध के भाव बढ़ाना आवश्यक हो गया है. नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी.
अभी तक घर पहुंच सेवा के तहत मासिक उपभोक्ताओं को दूध 60 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था, जो अब बढ़कर 63 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा. इस दर में 1 रुपये प्रति लीटर होम डिलीवरी शुल्क शामिल है. वहीं, डेयरी और दुकानों पर खुला दूध अब 65 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिलेगा. दूध की कीमतों में वृद्धि से किसानों और दुग्ध उत्पादकों को भी लाभ मिलेगा. अब उत्पादकों को प्रति फैट 35 पैसे अधिक मिलेंगे, जबकि मावा प्रणाली से दूध बेचने वाले किसानों को 2 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त दिए जाएंगे. यह निर्णय मंगलवार को संघ की बैठक में लिया गया.

पशु आहार की कीमतों में हो रही वृद्धि
संघ के अध्यक्ष भारत मथुरावाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में दूध की गुणवत्ता और विक्रेताओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. उन्होंने बताया कि कपास खली, चारा और अन्य पशु आहार की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। साथ ही दुधारू पशुओं की खरीद भी महंगी हो गई है. इन बढ़ती लागतों को देखते हुए दूध के दाम बढ़ाना जरूरी हो गया था, ताकि गुणवत्ता बनाए रखी जा सके.

फैट प्रणाली सख्ती से होगी लागू
दूध की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए अब फैट प्रणाली को सख्ती से लागू किया जाएगा. पहले उत्पादकों से 8.60 रुपये प्रति फैट के हिसाब से दूध खरीदा जा रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 8.95 रुपये प्रति फैट कर दिया गया है. इस बदलाव से उत्पादकों को राहत मिलेगी, लेकिन इसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

Next Post

ईरान को सैन्य अभियान रोकने के लिए अमेरिका के साथ समझौता करने की आवश्यकता नहीं-ट्रंप

Wed Apr 1 , 2026
वाशिंगटन, 01 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को सैन्य अभियान रुकवाने के लिए अमेरिका के साथ किसी समझौते पर पहुंचने की आवश्यकता नहीं है। श्री ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, “उन्हें मेरे साथ कोई समझौता करने की ज़रूरत नहीं है। जब हमें लगेगा कि […]

You May Like