
पांढुरना। नगर के कब्बाडी मोहल्ले के तीन युवकों द्वारा महाराष्ट्र में विभिन्न नगरों में रहने वालों के घरों से चोरी कर लाए सोने,चांदी के आभुषणों को पांढुरना नगर के एक युवक को बेचने के निशानदेंही पर आज महाराष्ट्र के नागपुर से आई क्रांइम ब्रांच की टीम ने इस युवक के पास से चोरी के आभुषण भी जप्त कर इसे पांढुरना पुलिस अभिरक्षा में रखते हुए पुछताछ कर रहीं है,महाराष्ट्र पुलिस की इस कार्यवाहीं से चोरी का सामान खरीदने वालों में हडक़ंप व्याप्त है ।
गौरतलब हो कि नगर के शास्त्री वार्ड के कबाडी मोहल्ले में रहने वाले तीन युवकों द्वारा सीमाक्षेत्र से लगे महाराष्ट्र के कई नगरों तथा ग्रामों में रहने वालें लोगों के घरों से सोने चांदी के आभुषण चुराकर इसे पांढुरना के मुस्लिम समाज के युवक को बेचने की बात बताने पर शनिवार को महाराष्ट्र के क्रांइम ब्रांच की टीम ने यहां पहुचंकर इन चोरों की निशानदेही पर इस युवक को पकडे इसके पास से चोरी के सोने चांदी के आभुषण जप्त कर इस युवक को पांढुरना पुलिस थाने में लाकर महाराष्ट्र पुलिस द्वारा पुछताछ की जा रहीं है। ज्ञातव्य हो कि इसके पूर्व में महाराष्ट्र पुलिस की इसी टीम द्वारा नगर के विभिन्न गल्ला व्यापारियों से चोरी का अनाज जप्त किया था। हांला कि इस दौरान आज तक इस महाराष्ट्र पुलिस द्वारा किसी भी गल्ला तथा सराफा व्यापारियों द्वारा यह चोरी का सामान खरीदने के आरोप में नियमानुसार इन व्यापारियों के खिलाफ कोई भी प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। वहीं आज पकड़े गए इस युवक को भी रिहा कराने कई छुटभैया नेता पुलिस थाने के इर्द गिर्द घूमते नजर आए।
