सोमनाथ उद्यान सावंगी परिसर में विधायक विवेक पटेल ने किया वृक्षारोपण

वारासिवनी, सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमनाथ उद्यान सावंगी में व्रहद स्तर पर व्रक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।जहां लगभग दो दर्जन से अधिक फलदार व औषधीय पौधो का रोपण कर पुर्ण सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य लोगो को प्रक्रति के प्रति जागरूक करने के साथ बढ़ते प्रदूषण,जलवायु परिवर्तन और वनो की कटाई जैसी गंभीर समस्याओ के खिलाफ कदम उठाने के लिये प्रेरित करना है।पर्यावरण संरक्षण,हरित आवरण में वृद्धि तथा नागरिकों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर में विधायक विवेक पटेल पहुंचे। जहां विधायक विवेक पटेल ने जनपद पंचायत के पदाधिकारियों के साथ वृक्षारोपण किया।इस द्वरान जिला पंचायत सदस्य गीता हनवत,जनपद सदस्य संदीप राणा,सरपंच महेन्द्र राणा,उपसरपंच धनेन्द्र चौहान,सचिव अंकित जैसवाल,सरोज सरैया,प्रियंका नोनारकर,विनोद बट्टी,पन्ना ठाकरे,नेतलाल पटले,प्रज्वल राणा,हिलेन्द्र ठाकरे,सुखचंद ठाकरे,प्रफुल्ल राणा मौजूद रहे।

*जितने ज्यादा पौधे लगेंगे गर्मी में उतना ही कम होगा तापमान-विवेक पटेल*

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए क्षेत्रीय विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करे।वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं।बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण की आवश्यकता है।वृक्ष लगाने के साथ ही उनकी देखभाल करना हमारी जवाबदारी भी है।जब तक वह पेड़ बड़े ना हो जाए।उसकी देखभाल करे।पेड़ो की सुखसूरती ही गाँव की पहचान है।जितने ज्यादा पेड़ लगेंगे।गर्मी के तापमान भी कम होगा।हमने कोरोनाकाल के समय देखा है,कि आक्सीजन की कितनी कमी हुई थी।हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए।आप पौधा लगाकर छोड़े मत,उन्हें पेड़ बनाइये।

Next Post

कार में 22 किलो गांजा बरामद,दो आरोपी गिरफ्तार

Fri Oct 9 , 2026
बालाघाट, परसवाड़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 22 किलो गांजा, एक कार, दो मोबाइल फोन और 5 हजार रुपए नकद, कुल करीब 16 लाख 5 हजार […]

You May Like