ऊर्जा मंत्री तोमर ने जनसुनवाई में किया आमजनों की समस्याओं का समाधान

ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रेसकोर्स रोड स्थित अपने सरकारी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में कार्यरत दतिया के कर्मचारी सानू ख़ान की पत्नी को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चैक भी प्रदान किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर जरुरतमंद को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्रदेश सरकार का संकल्प है। इसकी पूर्ति के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए समस्याओं का समाधान निर्धारित समय-सीमा में करने की बात कही।

ऊर्जा मंत्री ने जनसुनवाई में आईं जरुरतमंद महिलाओं को तत्काल राशन दिलाने के निर्देश के साथ ही वृद्धजनों की वृद्धावस्था पेंशन तथा मुफ्त इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए हर जिला, तहसील स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस दिशा में सरकार सतत प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा विकास का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। शहर के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ वातावरण, अच्छी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना ही सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने आव्हान किया कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाएंगे और एक नया स्वस्थ, हरा-भरा, नशा मुक्त समाज बनाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास की दिशा में यह कदम स्वच्छता, सुरक्षित जल और बेहतर जीवन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

दिवंगत विद्युत कर्मी की पत्नी को दिया आर्थिक सहायता का चैक

जनसुनवाई के दौरान ऊर्जा मंत्री ने दतिया जिले में पदस्थ रहे मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी सानू खान का विद्युत कार्य करते समय करंट लगने से निधन होने पर आर्थिक सहायता राशि के रुप में उनकी पत्नी श्रीमती मजहबी खान को सरकार की ओर से 4 लाख रुपए का चैक प्रदान किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस दु:खद घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

Next Post

मेट्रो कार्य के कारण भोपाल के कई इलाकों में कल पानी की कटौती, मंगलवार को भी रहेगा कम दबाव

Sun May 10 , 2026
भोपाल: राजधानी में मेट्रो रेल के कार्य तेज गति से किया जा रहा है जिसके चलते शहर में कहीं पानी की तो कहीं सीवेज जैसी समस्याओं का सामना जनता को करना पड़ रहा है. इसी तरह से सोमवार को बैरसिया रोड पर डीआईजी बंगले से आरिफ नगर के बीच मेट्रो […]

You May Like