कार में 22 किलो गांजा बरामद,दो आरोपी गिरफ्तार

बालाघाट, परसवाड़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 22 किलो गांजा, एक कार, दो मोबाइल फोन और 5 हजार रुपए नकद, कुल करीब 16 लाख 5 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर 2026 को ग्राम भीड़ी से डोरा मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध सफेद रंग की बलेनो कार क्रमांक MP 51 ZE 2932 को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की से दो बैग एवं एक प्लास्टिक थैली में करीब 22 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 11 लाख रुपए बताई गई है।

मामले में अतुल बिसेन (25), निवासी परसवाड़ा नवेगांव तथा सालिकराम मोमने (60), निवासी बालाघाट कोसमी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने थाना परसवाड़ा में अपराध क्रमांक 173/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

कार्यवाही में एसडीओपी अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अनुप कुमार नामदेव के नेतृत्व में उनि घुड़नलाल अहिरवार, सउनि है राजीव जावक सहित पुलिस की समस्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

मोदी सरकार की नीतियों ने बर्बाद कर दिया आर्थिक उदारीकरण : खरगे

Fri Oct 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा है कि इस सरकार ने आम लोगों के हितों की अनदेखी कर उपभोक्ताओं के लिए बहु विकल्प होने की प्रतिस्पर्धा खत्म कर दी है और चुनिंदा पूंजीपति मित्रों को फायदा […]

You May Like