भोपाल मेट्रो अपडेट: ऑरेंज और ब्लू लाइन के निर्माण में आएगी तेजी, एसडीएम को सीमांकन जल्द पूरा करने के निर्देश

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है. इन कार्यों में तेजी लाने के लिए कलेक्टर ने मेट्रो अधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक की. जिसमें उन्होंने सबसे पहले निर्माण कार्यों की समीक्षा की. उसके बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भूमि अधिग्रहण के मामलों में आ रही समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए. बैठक में अपर कलेक्टर सुमित पांडे, मेट्रो मंडल प्रबंधक, नगर निगम के अपर आयुक्त मौजूद रहे.

जल्द करें मेट्रो रेल का कार्य

मिश्रा ने कहा कि जिन स्थानों पर भूमि संबंधी कोई विवाद नहीं है, वहां मेट्रो कंपनी निर्माण कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाए, ताकि परियोजना का कार्य समयबद्ध रूप से पूरा किया जा सके.

भूमि अधिग्रहण के मामलों का शीघ्र करें निराकरण

बैठक में मेट्रो रेल के अधिकारियों ने कुछ जगह भूमि अधिग्रहण को लेकर आ रही समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया. उसके बाद कलेक्टर मिश्रा ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे मिशन मोड में कार्य करते हुए मेट्रो परियोजना से संबंधित भूमि अधिग्रहण के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें. जहाँ कहीं भूमि संबंधी विवाद होता है उन प्रकरणों को संज्ञान में लाकर उसका त्वरित समाधान कराये. उन्होंने चिन्हित भूमि का सीमांकन कर जल्द कंपनी के हवाले करने के लिए कहा.

मेट्रों रेल अधिकारियों ने ऑरेंज लाइन, ब्लू लाइन की जानकारी दी

बैठक में बताया गया कि भोपाल मेट्रो परियोजना के अंतर्गत ऑरेंज लाइन सुभाष नगर से केन्द्रीय विद्यालय बोर्ड ऑफिस चौराहा होते हुए एम्स तक किया जा रहा है. वहीं ब्लू लाइन रूट भदभदा डिपो चौराहा, जवाहर चौक, रोशनपुरा, कुशाभाऊ ठाकरे हॉल, लाल परेड मैदान, पुल बोगदा, प्रभात चौराहा, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, जेके रोड, इंद्रपुरी, पिपलानी और रत्नागिरी तिराहा तक प्रस्तावित है.

धारा 19 के तहत करें भूमि अधिग्रहण

कलेक्टर ने एमआईडीसी, वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि मेट्रो निर्माण से प्रभावित आरा मशीनों के स्थानांतरण की कार्यवाही शीघ्र पूरी की जाए, ताकि परियोजना के कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए. साथ ही धारा 19 के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए.

Next Post

सिर पर मटके और आंखों में आंसू, सीहोर की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में बजाया खाली बर्तन का बिगुल

Tue Apr 21 , 2026
सीहोर। जिले में बढ़ती गर्मी के साथ जल संकट ने विकराल रूप ले लिया है. हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि ग्रामीण महिलाएं खाली बर्तन लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं. महिलाओं द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन और गांवों में विरोध की गूंज ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल […]

You May Like