मप्र देश का फूड बास्केट: CM डॉ. यादव ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय से चयनित पुलिसकर्मियों को दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चयनित मध्यप्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश पुलिस की मेहनत, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है, जिससे राज्य का गौरव बढ़ा है।

उधर,मुख्यमंत्री ने एक्स पर प्रदेश की कृषि उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश देश का फूड बास्केट है और खाद्यान्न उत्पादन में देश में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और उन्नति के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

डॉ यादव ने कहा कि वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाते हुए सरकार किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने और कृषि सुविधाओं के विस्तार पर लगातार कार्य कर रही है, ताकि प्रदेश के अन्नदाताओं को अधिक लाभ मिल सके।

Next Post

घूसखोर पंडत वेब सीरीज पर देशभर में बवाल, लखनऊ में एफआईआर दर्ज

Fri Feb 6 , 2026
लखनऊ। वेब सीरीज में घूसखोर पंडित जैसे कथित आपत्तिजनक चित्रण को लेकर देश भर में मचे विवाद के बीच अब लखनऊ में भी मामला कानूनी दायरे में पहुंच गया है। हजरतगंज थाने में निर्देशक और उनकी टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद यह विवाद और तूल पकड़ता दिख […]

You May Like