घूसखोर पंडत वेब सीरीज पर देशभर में बवाल, लखनऊ में एफआईआर दर्ज

लखनऊ। वेब सीरीज में घूसखोर पंडित जैसे कथित आपत्तिजनक चित्रण को लेकर देश भर में मचे विवाद के बीच अब लखनऊ में भी मामला कानूनी दायरे में पहुंच गया है। हजरतगंज थाने में निर्देशक और उनकी टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद यह विवाद और तूल पकड़ता दिख रहा है।

वेब सीरीज में पंडित किरदार को घूसखोर और घुसपैठिया बताए जाने के आरोपों के बाद विभिन्न राज्यों में विरोध तेज हो गया है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में निर्देशक व निर्माण टीम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

मामले ने तब और राजनीतिक रंग ले लिया जब बहुजन समाज पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी इस मुद्दे पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वेब सीरीज के कंटेंट पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी समाज या वर्ग की छवि को नकारात्मक रूप में पेश करना गलत है। खास तौर पर ब्राह्मण समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली बातों पर उन्होंने कड़ा विरोध जताया।

विवाद बढ़ने के साथ यह मुद्दा अब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाम सामाजिक सम्मान की बहस में बदलता नजर आ रहा है। पुलिस की कार्रवाई और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के बीच वेब सीरीज को लेकर चर्चा लगातार तेज होती जा रही है।

Next Post

U-19 विश्व कप फाइनल में भारत का दबदबा, 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की तूफानी पारी से रिकॉर्डों की बारिश

Fri Feb 6 , 2026
हरारे। अंडर-19 वनडे विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए रोमांचक मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि भारत को चौथे ओवर में एरॉन जॉर्ज (9 […]

You May Like