पड़ोसी के यहां गिरी बाउंड्री वॉल

पिता-पुत्रों ने परिवार पर किया हमला, तीन घायल
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम थूहा में आंधी तूफान के दौरान छत पर बनी बाउंड्री पड़ोसी के यहां गिर गई। जिसके बाद पिता-पुत्रों ने मिलकर विवाद करते हुए पड़ोसी परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें मां-बेटा, बेटी घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक राजेश सिंह लोधी निवासी ग्राम थूहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम चार बजे आंधी तूफान चल रहा था।

तेज बारिश हो रही थी जिसकी वजह से उसके छत के ऊपर बनी बाउंड्री तेज हवा के कारण गिर गई, जिसका मलवा मुन्ना सिंह लोधी के घर के रास्ते में गिरा और उनके छत पर भी गिरा। इसी बात को लेकर मुन्ना सिंह लोधी का बेटा राहुल लोधी अपने घर से बाहर निकला और उसके घर के सामने खड़े होकर विवाद करने लगा।

मां ममता बाई ने राहुल को गाली देने से मना किया तो इतने में ही मुन्ना सिंह लोधी व उसका दूसरा बेटा पवन सिंह लोधी भी आ गये, तीनों मिलकर मां से अभद्रता करने लगे। मुन्ना सिंह लोधी ने फावड़ा से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद तीनों ने ईंटों से हमला कर मां ममता बाई, बहन ओमबाई के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद तीनों आरोपी धमकी देकर चले गए।

Next Post

चरित्र संदेह पर पत्नी और दोस्त की धुनाई, सरेराह हाईवोल्टेज ड्रामा

Sat May 31 , 2025
जबलपुर: खमरिया थाना क्षेत्र में एक पति ने सरेराह हाईवोल्टेज ड्रामा मचाया। चरित्र संदेह पर पत्नी और उसके दोस्त की पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।पुलिस के मुताबिक 33 वर्षीय प्रिया रघुवंशी निवासी वसुन्धरा विहार घाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई […]

You May Like