इंदौर में कांग्रेस का नया मंत्र: नेताओं की परिक्रमा छोड़ें, मोहल्लों से जुड़ें

इंदौर। कांग्रेस के लिए इंदौर नहीं , बल्कि इंदौर के लिए कांग्रेस जनता से चर्चा करे। मोहल्ला कमेटी और ब्लॉक कमेटी आम लोगों से मिलकर समस्याएं, मुद्दे और तकलीफ जाने । उनका भरोसा जीते , तब कांग्रेस के साथ लोग आएंगे। बड़े नेताओं के परिक्रमा वालों को छोड़ दो । असली कांग्रेस मोहल्ला कमेटी होगी और उसकी ही बात हम सुनेंगे। जो इंदौर हिट के बात करेगा , वही असली कांग्रेस है, बाकी भाजपा के एजेंट । हमें ऐसे नेताओं और लोगों की जरूरत नहीं है।

उक्त बात कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने आज शहर कांग्रेस के सभी सेक्टरों के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक में कही। महासचिव चौधरी ने बताया कि आज 30 सालों से कांग्रेस पीछे क्यों गई? क्योंकि परिक्रमा और जनता से कांग्रेस का नाता टूट गया। आज भी लोग कांग्रेस का साथ देने को तैयार हैं, लेकिन आपको उनकी समस्याओं और शिकायतों पर ध्यान देना होगा। पूछना होगा कि कहा तकलीफ है। यह काम मोहल्ला कमेटी करेगी , तब ही संगठन खड़ा होगा। मेरा कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि परिक्रमा करने वाले नेताओं को छोड़ कांग्रेस की बात करने वाले लोगों से जुडो और जनता से बात कर कांग्रेस को  मजबूत करो।

आज इंदौर की हालत खराब है। 36 लोग गंदा पानी पीने मार जाते है। सड़कें गड्ढों में तब्दील है। समस्या ही समस्या है, बस जनता को विश्वाश दिलाना होगा कि कांग्रेस उनके साथ है। मोहल्ला कमेटी ही इसका सच्चा और सही माध्यम है। ब्लॉक स्तर की कांग्रेस ही असली कांग्रेस है।

प्रदेश कांग्रेसअध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस में हर कार्यकर्ता का महत्व है। कोई जरूरी नहीं है कि आप बड़े-बड़े कार्यक्रम करें और बड़ा शामियाना लगे। आवश्यकता यह है कि आप ज्यादा से ज्यादा लोगों के सुख और दुख में सहभागी बने। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में होने वाली हर घटनाओं के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार बताया है । उन पर कार्रवाई भी की गई है। प्रदेश सरकार के मंत्री , महापौर जिम्मेदार है उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

भागीरथपुरा की घटना के लिए प्रदेश नगरीय प्रशासन मंत्री और विधायक कैलाश विजयवर्गीय पूरी तरह से जिम्मेदार है। इसके बावजूद उन्हें मंत्री पद से नहीं हटाया गया है। हमें प्रदेश सरकार की असफलताओं और जनहित के मुद्दे जनता के साथ । बैठक को शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी, सत्यनारायण पटेल , रमेश यादव उस्ताद , विनय बाकलीवाल , राजेश चौकसे , राजा चौकसे ,अमन बजाज, अभिजीत शर्मा बिट्टू, विनोद चौकसे, प्रवक्ता दीपू चौहान, पार्षद राजू भदौरिया, सोनिया मिमरोट, सीमा सोलंकी , शहर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्ष  मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संजय बाकलीवाल और आधार रविकांत मिश्रा ने माना।

शहर कांग्रेस में मिलेगा 4 महिलाओं को पद

शहर कांग्रेस कमेटी में चार महिलाओं को भी स्थान दिया जाएगा। एक हफ्ते में कभी भी चार नामों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से घोषित कर दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि एक पद उपाध्यक्ष , एक महामंत्री और दो सचिव पद बढ़ाकर महिलाओं को नियुक्त करने की कवायद हो चुकी हैं। शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष से सहमति मिल गई है और चार महिलाओं को पद देंगे।

माना जा रहा है कि शहर कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर किरण जिरेती, भारती टांक और पूर्व पार्षद रायमुनी भगत, महामंत्री पद पर शशि यादव, शाही हाड़ा , साक्षी शुक्ला , साधना भंडारी , कुसुम मरमट  के नाम पर विचार चल रहा है।

Next Post

महू में फर्जी डॉक्टर के अवैध क्लीनिक को सील कर संचालक पर एफआईआर दर्ज

Tue Mar 24 , 2026
इंदौर. महू क्षेत्र में अवैध चिकित्सा गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक क्लिनिक को सील कर दिया और संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. एसडीएम महू राकेश परमार ने बताया कि होली चौक गुजरखेड़ा स्थित डॉ. एम.एस. खान का क्लिनिक बिना वैध पंजीयन और मान्यता […]

You May Like