महू में फर्जी डॉक्टर के अवैध क्लीनिक को सील कर संचालक पर एफआईआर दर्ज

इंदौर. महू क्षेत्र में अवैध चिकित्सा गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक क्लिनिक को सील कर दिया और संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

एसडीएम महू राकेश परमार ने बताया कि होली चौक गुजरखेड़ा स्थित डॉ. एम.एस. खान का क्लिनिक बिना वैध पंजीयन और मान्यता के संचालित पाया गया था. जांच के दौरान सामने आया कि संचालक बिना मान्यता प्राप्त डिग्री के एलोपैथिक इलाज कर रहा था. टीम ने मौके पर 6 बिस्तरों का अवैध रूप से संचालित छोटा अस्पताल भी पाया, साथ ही बिना अनुमति एलोपैथिक दवाइयों का भंडारण किया था. मामले में गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए क्लिनिक को तत्काल सील कर दिया है. प्रशासन ने संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.

Next Post

पारिवारिक विवाद ने पकड़ा तूल: कोर्ट परिसर में वकील के कपड़े फाड़े, आरोपी पर मामला दर्ज

Tue Mar 24 , 2026
भोपाल। जिला कोर्ट परिसर में पूर्व भाजपा सांसद के पुत्र और अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया. मंगलवार दोपहर को हुई इस घटना से कोर्ट परिसर के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अधिवक्ता के साथ मारपीट करने वाला आरोपी उनका शाला है. जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता अनंत […]

You May Like

Play sound