पारिवारिक विवाद ने पकड़ा तूल: कोर्ट परिसर में वकील के कपड़े फाड़े, आरोपी पर मामला दर्ज

भोपाल। जिला कोर्ट परिसर में पूर्व भाजपा सांसद के पुत्र और अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया. मंगलवार दोपहर को हुई इस घटना से कोर्ट परिसर के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अधिवक्ता के साथ मारपीट करने वाला आरोपी उनका शाला है.

जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता अनंत संजर के साथ आरोपी विद्युत भटनागर ने मारपीट कर दी. आरोप है कि विद्युत ने संजर से हाथापाई करते हुए उनके कपड़े भी फाड़ दिए. इसके साथ ही जज के सामने ही संजर को धमकाया भी गया.

एमपीनगर थाने में अनंत संजर ने शिकायत दर्ज कराई है. इस मौके पर संजर की पत्नी और बड़ी संख्या में साथी अधिवक्ता भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि यह मामला पारिवारिक विवाद के चलते हुआ है. आरोप है कि विद्युत से उसकी पत्नी का दहेज प्रताड़ना के मामले में केस चल रहा है. अंनत संजर खुद विद्युत की पत्नी के वकील है. इस बात को लेकर विद्युत की उनसे नाराजगी भी बनी थी.

मामले के सिलसिले में मंगलवार को कोर्ट में काउंलिंग की जानी थी. इससे पहले मामला मारपीट तक पहुंच गया. बता दें अधिवक्ता अनंत संजर पूर्व भोपाल सांसद आलोक संजर के पुत्र हैं और आरोपी विद्युत भटनागर भी अनंत का शाला है. मामले में एमपीनगर थाना पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है. कोर्ट परिसर में घटना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई.

Next Post

रिसर्च मेथडोलॉजी पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन

Tue Mar 24 , 2026
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय एवं शासकीय कमला राजा गर्ल्स कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में रिसर्च मेथडोलॉजी विषय पर वर्कशाप का आयोजन किया गया जिसमें रिसर्च के बारे में वक्ताओं द्वारा छात्रों को जानकारी दी गई। रिसर्च के पूरे चरणों को क्रमबद्ध तरीके से पी.पी.टी. द्वारा समझाया गया। वक्ता के रूप […]

You May Like