दूसरे के टिकट पर यात्रा कर रहे 35 यात्रियों से 1.23 लाख वसूले

इंदौर:पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल की टीम ने इंदौर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे के नाम पर यात्रा कर रहे 35 यात्रियों से 1,23,550 का जुर्माना वसूला. यह कार्रवाई मुंबई सेंट्रल–इंदौर तेजस स्पेशल ट्रेन में टिकट जांच के दौरान की गई.7 नवंबर को मुम्बई से रवाना हुई इस ट्रेन के बी-5, बी-6 और बी-7 कोच में नियमित जांच के दौरान कुछ यात्रियों ने पहचान पत्र नहीं दिखाया, जिस पर संदेह होने पर विस्तृत जांच की गई.

जांच में पाया गया कि कई यात्री दूसरों के नाम पर जारी टिकट पर यात्रा कर रहे थे. सूचना मिलते ही रतलाम वाणिज्य नियंत्रण कक्ष ने इंदौर के अधिकारियों को सतर्क किया. ट्रेन के इंदौर पहुंचते ही कोचों की घेराबंदी कर संदिग्ध यात्रियों से नियमानुसार जुर्माना वसूला.

जनसंपर्क अधिकारी-रतलाम मंडल खेमराज मीना ने बताया कि इस संयुक्त कार्रवाई में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, उप स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य), मुख्य टिकट निरीक्षक, आठ चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ के निरीक्षक व जवानों के साथ जीआरपी टीम शामिल रही. उनका कहना है कि यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा और टिकट नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए की गई

Next Post

चार दिन से नहीं उठी पराली, किसान परेशान

Mon Nov 10 , 2025
जबलपुर: शहपुरा तहसील क्षेत्र के किसानों में पराली न उठाए जाने को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्राम गडर पिपरिया के किसान देवेश पटेल और सोनू पटेल ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले पराली उठाने के लिए संबंधित एजेंसियों को सूचना दी थी। कर्मचारियों ने आश्वासन दिया था […]

You May Like