नीट परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, हर केंद्र पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

इंदौर: कल रविवार 3 मई को होने वाली नीट परीक्षा को लेकर शहर में पुलिस अलर्ट मोड पर है. परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों की बैठक लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान और निगरानी के सख्त निर्देश दिए हैं.बैठक में तय किया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी.

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रहें और उनकी लगातार मॉनिटरिंग हो. बिजली बाधित होने की स्थिति में बैकअप व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा है. पुलिस अधिकारियों को सेंटर कॉर्डिनेटर के साथ लगातार समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं. परीक्षा के दौरान शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा, ताकि अभ्यर्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ जमा न होने देने, संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर नजर रखने और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया है. अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और किसी भी समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए हैं. इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को सुरक्षित और तनावमुक्त माहौल देना प्राथमिकता है. वहीं पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान सहयोग करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

Next Post

बीच बचाव करने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Sat May 2 , 2026
इंदौर:देपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अटाहेड़ा में एक शादी समारोह के दौरान बवाल हो गया.पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया.फरियादी कृष्णा पिता मुरारीलाल (35), निवासी अटाहेड़ा, पेशे से साउंड सिस्टम लगाने का काम करता है. घटना वाले दिन वह अपने […]

You May Like