जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। न्यू कंचनपुर तीन पुलिया रोड पटरी के पास ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए जुआरियों के कब्जे और जुए के फड़ से कुल 35 हजार 120 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है।
Next Post
सीएम डॉ यादव ने श्रावण सम्मेलन को किया वर्चुअली संबोधित
Mon Aug 24 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को रविंद्र भवन, भोपाल से उज्जैन जिले में आयोजित श्रावण सम्मेलन को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन में शामिल जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने श्रावण मास के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए […]

You May Like
-
1 year ago
राशिफल-पंचांग : 13 अगस्त 2025
-
10 months ago
फिर लौटी शीतलहर, शहर में तापमान 9 डिग्री पर पहुंचा
-
3 weeks ago
देवास रोड पर दुर्घटना, चालक की मौत