पडिक्कल को कर्नाटक की कमान, केएल राहुल पंजाब के खिलाफ मैच के लिए लौटे

मोहाली, 26 जनवरी (वार्ता) कर्नाटक ने पंजाब के खिलाफ अपने रणजी ट्रॉफी 2025-26 मैच से पहले एक आश्चार्यजनक फैसला लेते हुए मयंक अग्रवाल की जगह देवदत्त पडिक्कल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी दी, जबकि केएल राहुल भी न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के बाद सही समय पर वापसी कर रहे हैं। यह मैच एक फरवरी से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में रहे पडिक्कल को उनकी काबिलियत के दम पर कप्तान बनाया गया है। उन्होंने नौ पारियों में 90 से अधिक की औसत से 725 रन बनाए हैं। शीर्ष क्रम में इस तरह की निरंतरता ही एक कप्तान को चाहिए होती है।मयंक अब कप्तानी की जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए हैं, पूरी तरह से अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देंगे जिससे वह बड़े स्कोर बना पायेंगे। राहुल के शामिल होने से कर्नाटक टीम में अनुभव और धैर्य आया है। इस बीच, गेंदबाजी विभाग को प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी से मजबूती मिली है, जो विदवथ कावेरप्पा और मोहसिन खान के अनुभव को पूरा करते हैं।

हालांकि, चुनौतियां भी हैं। मध्यमक्रम के बल्लेबाज अभिनव मनोहर को टीम से बाहर कर दिया गया है और चोट के कारण सीनियर बल्लेबाज करुण नायर की अनुपस्थिति एक बड़ा झटका है। कर्नाटक की टीम में युवा और अनुभव का अच्छा संतुलन है। पडिक्कल, राहुल, मयंक, केवी अनीश, आर स्मरण और श्रेयस गोपाल एक मजबूत शीर्ष और मध्यमक्रम बनाते हैं, जबकि कृतिक कृष्णा और केएल श्रीजीत विकेट के पीछे सक्षम विकल्प प्रदान करते हैं। कर्नाटक टीम: मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, अनीश केवी, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), स्मरण आर, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा (विकेटकीपर), वेंकटेश एम, विद्याधर पाटिल, विदवथ कावरप्पा, प्रिसिध एम कृष्णा, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी, श्रीजीत केएल (विकेटकीपर) और ध्रुव प्रभाकर।

Next Post

एलिस मर्टेंस को हराकर रायबाकिना ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Mon Jan 26 , 2026
मेलबर्न, 26 जनवरी (वार्ता) कजाकिस्तान की टेनिस खिलाड़ी एलेना रायबाकिना सोमवार को 21वीं सीड एलिस मर्टेंस को 6-1, 6-3 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। आज यहां खेले गये मुकाबले के पहले गेम से ही रायबाकिना ने अपने सामने आए एकमात्र ब्रेक […]

You May Like