एलिस मर्टेंस को हराकर रायबाकिना ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में

मेलबर्न, 26 जनवरी (वार्ता) कजाकिस्तान की टेनिस खिलाड़ी एलेना रायबाकिना सोमवार को 21वीं सीड एलिस मर्टेंस को 6-1, 6-3 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। आज यहां खेले गये मुकाबले के पहले गेम से ही रायबाकिना ने अपने सामने आए एकमात्र ब्रेक पॉइंट को 175 किमी/घंटा की ऐस से बचाया और माहौल सेट कर दिया। उन्होंने 10 ऐस सहित 32 विनर्स लगाए। उन्होंने पहला 29 मिनट में सेट 6-1 से जीता।दूसरे सेट में थोड़ा और मुकाबला हुआ क्योंकि मर्टेंस को कुछ अच्छे पॉइंट्स मिले, यहां तक कि एक ड्रॉप-शॉट विनर भी लगाया, लेकिन रायबाकिना कभी नहीं डगमगाईं। उन्होंने एक और फोरहैंड विनर लगाकर मैच को एक घंटे और 15 मिनट से कुछ अधिक समय में खत्म कर दिया।रायबाकिना क्वार्टर फाइनल में इगा स्वियाटेक का सामना करेंगी।

Next Post

अंडर-19 विश्वकप: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 193 पर समेटा

Mon Jan 26 , 2026
विंडहोक, 26 जनवरी (वार्ता) विरान चामुदिथा और कुगाथास मथुलन (दो-दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण की बदौलत श्रीलंका ने सोमवार को अंडर-19 विश्वकप के 28वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान को 193 के स्कोर पर समेट दिया। आज यहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने […]

You May Like