गाजा पट्टी में इंटरनेट सेवा पूरी तरह ठप होने से मानवीय सहायता बाधित: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र, 13 जून (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि इंटरनेट और डेटा सेवाओं के ठप होने से गाज़ा पट्टी में मानवीय सहायता पूरी तरह से बाधित हो गयी है।
संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने यह जानकारी दी।
श्री हक ने गुरुवार को कहा, “मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने चेतावनी दी है कि इंटरनेट और डेटा सेवाओं के पूरी तरह बंद होने से गाज़ा में राहत कार्य ठप हो गए हैं।”
उन्होंने बताया कि संचार से जुड़े संयुक्त राष्ट्र के सहयोगियों के अनुसार ये बाधा ‘गंभीर सैन्य गतिविधियों’ के कारण उत्पन्न हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संयुक्त राष्ट्र किसी भी पक्ष पर दोष नहीं लगा रहा है, लेकिन ये बात सही है कि इंटरनेट सेवाएं चालू रखने के लिए ईंधन की सख्त ज़रूरत है।
संयुक्त राष्ट्र ने जून की शुरुआत में ही चेतावनी दी थी कि यदि ईंधन की आपूर्ति बहाल नहीं की गयी, तो उन्हें गाज़ा में सहायता कार्य रोकने पर मजबूर होना पड़ेगा। संयुक्त राष्ट्र कई बार ईंधन आपूर्ति के लिए अनुरोध कर चुका है लेकिन इज़राइली अधिकारियों ने इन मांगों को अस्वीकार कर दिया है।

Next Post

फ्रांस के साथ एमओयू से प्रदेश की संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच-यादव

Fri Jun 13 , 2025
भोपाल, 13 जून (वार्ता) फ्रांस और मध्यप्रदेश के बीच संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष मुख्यमंत्री निवास, समत्व में एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह मध्यप्रदेश को भारत और फ्रांस के बीच […]

You May Like