टीटी नगर में नशे में धुत कार चालक का तांडव, कई वाहनों को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई कार

भोपाल। टीटी नगर इलाके में मंगलवार को एक बेकाबू कार ने सड़क पर दहशत का महौल बना दिया. कार चालक की लापरवाही से सड़क पर चलने वाले लोग अपनी सतर्कता से बाल-बाल बचे. चालक जब कार के अंदर ही सवार था और कार एक पेड़ से टकरा कर रूक गई, तब लोगों ने चालक को बाहर निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया. कार चालक के मौके पर नशे में होने का जानकारी भी सामने आई है.

मिली जानकारी के मुताबिक टीटी नगर थाना इलाके में एक कार ने तीन से चार वाहनों को टक्कर मार दी. तेज रफ्तार में चल रही कार जब इलाके में संचालित पेट्रोलपंप के सामने पहुंची, तब एक पेड़ से टकरा गई. मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया. लोगों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. आरोपी चालक के नशे में होने से अभी तक उसकी पहचान की जानकारी सामने नहीं आ सकी है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Next Post

गणेश मंदिर मेला बना प्लास्टिक मुक्त, नगर निगम और मेला समिति ने श्रद्धालुओं का आभार जताया 

Tue Jan 6 , 2026
बुरहानपुर। बुरहानपुर नगर निगम ने गणपति नाके पर स्थित गणपति मंदिर में संकष्टी गणेश चतुर्थी मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए कदम उठाए, प्रवेश द्वार पर पॉलिथीन की जांच की गई और लोगों को जागरूक किया गया। गणपति मंदिर समिति द्वारा प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया […]

You May Like