बरगवां बाजार में अतिक्रमण पर प्रशासन का शिकंजा व्यापारियों को एक सप्ताह की मोहलत

सिंगरौली :नगर परिषद बरगवां के बाजार को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। देवसर एसडीएम (आईएएस ) सुशीर श्रीकृष्ण श्रीराम ने बुधवार को बरगवां बाजार का निरीक्षण कर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद नगर परिषद के अधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने व्यापारियों को इसके लिए एक सप्ताह की मोहलत दी है। दुकानों के सामने अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बाजार की व्यवस्था का जायजा लेते हुए व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों के सामने सार्वजनिक रास्तों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। सड़क और आवागमन के लिए निर्धारित स्थानों को बाधित करने से आम नागरिकों को परेशानी होती है। ऐसे में बाजार की व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी व्यापारियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों को एक सप्ताह का समय दिया है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है।

प्रशासन की इस पहल के बाद बरगवां बाजार में अतिक्रमण को लेकर हलचल तेज हो गई है। व्यापारियों के रुख पर टिकी निगाहें अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि व्यापारी प्रशासन की चेतावनी के बाद स्वयं अतिक्रमण हटाते हैं या फिर प्रशासन को बुलडोजर कार्यवाही करनी पड़ेगी। अभियान का उद्देश्य बाजार में आवागमन सुचारु बनाना, सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमण से मुक्त कराना और आम नागरिकों को रोजाना होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना है। *इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिला वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित सिंह,तहसीलदार दीपेंद्र सिंह तिवारी, बरगवां थाना प्रभारी अनिल पटेल, नोडल अधिकारी विजय बहादुर जायसवाल, आदर्श मिश्रा सहित नगर परिषद के कर्मचारी और व्यापारी उपस्थित रहे

Next Post

डब्ल्यूपीएल 2027 मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं यह 5 दिग्गज स्टार क्रिकेटर्स, विश्व विजेता भारतीय खिलाड़ी को भी नहीं मिला खरीदार

Thu Oct 29 , 2026
कोच्चि,  महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के लिए कोच्चि में आयोजित मिनी ऑक्शन में जहां एक तरफ खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा हुई, वहीं दूसरी तरफ कई अंतरराष्ट्रीय और स्टार खिलाड़ियों का अनसोल्ड रहना बेहद चौंकाने वाला रहा। इंग्लैंड की विस्फोटक बल्लेबाज सोफिया डंकले ₹50 लाख के बेस प्राइस के बावजूद […]

You May Like