देहरादून 02 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून स्थित पासपोर्ट कार्यालय को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
आज किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेल के माध्यम से पासपोर्ट कार्यालय को बम से उडाने की धमकी दी थी।
जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर मौके पर पहुँचे उच्चाधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया गया और डॉग स्क्वाड तथा बम निरोधक दल को तत्काल मौके पर बुलाया गया।
मौके पर पुलिस ने तत्काल पासपोर्ट कार्यालय परिसर को खाली करवाया और डॉग स्क्वाड तथा बीडीएस टीम के साथ पूरे परिसर की सघन जांच की गई। जांच के दौरान टीम को किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई।
