
भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव ने होली के अवसर पर प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्मचारियों को 58 प्रतिशत डीए का लाभ अप्रैल 2026 (पेड इन मई 2026) के वेतन से मिलेगा। वहीं जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक की अवधि का एरियर मई 2026 से शुरू होकर 6 समान किश्तों में दिया जाएगा।
पेंशनधारियों को भी जनवरी 2026 (पेड इन फरवरी 2026) से 58 प्रतिशत महंगाई राहत का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और होली आपसी प्रेम व सौहार्द बढ़ाने का पर्व है।
