कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी होली पर्व की शुभकामनाएं

सतना। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जिले के सभी नागरिकों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि होली आपसी सद्भाव और प्रेम मिलन का त्यौहार है। इसे सद्भाव के साथ मनाएं। होली पर्व में किसी तरह का अमर्यादित आचरण न करें। सभी समुदायों के लोग मिल-जुलकर होली का पर्व मनाएं।

कलेक्टर मैहर ने जिलेवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

मैहर /कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने जिले के समस्त नागरिकों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि होली पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और उल्लास का संचार करता है। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि होली का त्योहार परंपरागत उत्साह के साथ-साथ शांति, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाएं। उन्होंने सभी से प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने, जल का संरक्षण करने तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों का वास्तविक आनंद तभी है जब सभी लोग मिलजुलकर सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं। कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Next Post

उप मुख्यमंत्री शुक्ल और मंत्री बागरी ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएँ

Mon Mar 2 , 2026
सतना। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन और होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होलिका दहन अन्याय और अधर्म पर सत्य एवं धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें नकारात्मक प्रवृत्तियों को त्यागकर सदाचार और कर्तव्य पथ पर आगे […]

You May Like

मनोरंजन