राधाकृष्णन 26 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर सेशेल्स जायेंगे

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन सेशेल्स सरकार के निमंत्रण पर रविवार को सेशेल्स जायेंगे।
विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री राधाकृष्णन इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान सेशेल्स गणराज्य के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डाॅ पैट्रिक हर्मिनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। नौ सितंबर को उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद श्री राधाकृष्णन की यह पहली विदेश यात्रा है।
इस यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति डॉ. हर्मिनी को भारत की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देंगे। उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के बीच घनिष्ठ, दीर्घकालिक और मजबूत संबंधों की पुष्टि भी होगी।
गौरतलब है कि सेशेल्स भारत के ‘विज़न महासागर’ और विकासशील देशों के प्रति देश की प्रतिबद्धता के तहत एक महत्वपूर्ण भागीदार है। उपराष्ट्रपति की यह यात्रा सेशेल्स के साथ अपनी साझेदारी को और मज़बूत एवं विस्तारित करने की भारत की गहरी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

Next Post

मनीष गुप्ता आयरलैंड में भारत के नये राजदूत नियुक्त

Fri Oct 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 अक्टूबर (वार्ता) घाना में भारतीय उच्चायुक्त मनीष गुप्ता को आयरलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को वक्तव्य जारी कर बताया कि श्री गुप्ता के शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। श्री गुप्ता भारतीय विदेश सेवा के 1998 […]

You May Like