सतना:चाकू से हमला कर एक युवक को जख्मी करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया,जहां से वह जेल चला गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि यह आरोपी आदतन अपराधी है। घटना के बाद रिपोर्ट होने पर कई सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई, संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तब यह पकड़ा गया।
बताया गया कि घटना 28 मई की है। धनराज चौधरी पिता पुरषोत्तम चौधरी निवासी बजरहा टोला ने इसकी रिपोर्ट करते हुए बताया था कि आरोपी अमन चौधरी ने हत्या के इरादे से गुड्डू चौधरी के ऊपर चाकू से हमला किया,उसके पेट में चाकू मारा गया। रिपोर्ट पर दर्ज अपराध में आरोपी अमन चौधरी पिता पुरषोत्तम चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी बजरहा टोला को गिरफ्तार किया गया।
