प्रधान आरक्षक से एएसआई बने मालवीय का निधन

उज्जैन। पुलिस विभाग में वर्ष 1986 में जनसेवा की भावना से आरक्षक के पद भर्ती हुये विक्रमसिंह मालवीय घट्टिया थाने पर प्रधान आरक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। 2 दिन पहले ही प्रमोशन होने पर उन्हे एएसआई बनाया गया था। शनिवार को उनका आकस्मिक निधन हो गया। खबर घट्टिया थाने और पुलिस विभाग तक पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया। घट्टिया थाना प्रभारी करण खोवाल ने बताया कि एएसआई विक्रमसिंह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके हार्ट का ऑपरेशन भी हुआ था। बीमारी के दौरान ही उन्हे प्रमोशन मिला था। लेकिन शनिवार को उनके निधन की खबर आई। वह मूलरूप से ग्राम करोहन के रहने वाले थे।

Next Post

व्यापारियों ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Sun Jul 26 , 2026
सिंगरौली। आज बलियरी में आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री संपतिया उईके, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह को व्यावसायिक प्लाजा से संबंधित मांग-पत्र सौंपकर विस्तार से अवगत कराया गया। इस अवसर पर मौखिक रूप से भी उनसे आग्रह किया गया कि […]

You May Like