नयी दिल्ली 24 अक्टूबर (वार्ता) घाना में भारतीय उच्चायुक्त मनीष गुप्ता को आयरलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को वक्तव्य जारी कर बताया कि श्री गुप्ता के शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।
श्री गुप्ता भारतीय विदेश सेवा के 1998 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं और अपने दो दशक से भी लंबे कार्यकाल के दौरान वह मॉस्को, ताशकंद, प्राग, कोलंबो, जकार्ता और वैंकूवर स्थित भारतीय मिशनों में कार्य कर चुके हैं।
Next Post
पीयूष पांडेय के निधन पर उद्योग जगत के दिग्गजों ने जताया शोक
Fri Oct 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (वार्ता) विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडेय के निधन पर उद्योग जगत की हस्तियों ने शोक व्यक्त करते हुए उनके द्वारा दी गयी टैग लाइनों को याद किया जो उन उत्पादों की पहचान बन गये थे। महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने लिखा कि पीयूष […]

