बीपीएल कार्ड की शर्त से कन्यादान योजना में घटे जोड़े, कांग्रेस विधायकों ने सदन में सरकार को घेरा

भोपाल। विधानसभा में आज कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना में गरीबी रेखा कार्ड की अनिवार्यता का मुद्दा उठाया, जिसके बाद सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने इस प्रकरण को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बीपीएल कार्ड की अनिवार्यता के कारण गरीब कन्याओं के विवाह नहीं हो पा रहे। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में इस बार बसंत पंचमी, फुलेरा दूज जैसे अवसरों पर सामूहिक विवाह के लिए जोड़े ही उपलब्ध नहीं हुए।

कांग्रेस के एक और विधायक विवेक पटेल ने कहा कि बीपीएल कार्ड की अनिवार्यता के साथ ही 100 जोड़ों की सीमा तय कर दी गई है।

मंत्री कुशवाह ने कहा कि कई जनप्रतिनिधियों की ओर से भी इस योजना में भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें सामने आईं थीं, जिसके बाद कुछ मानदंड तय किए गए हैं। कई बार लोगों के दाेबारा विवाह और निकाह की भी शिकायतें आईं। अब बदले हुए मानदंड से सामने आ रही बातों को मुख्यमंत्री डॉ यादव के समक्ष रखा जाएगा।

Next Post

रोशनी कलेश मामले की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में सौंपेगी रिपोर्ट

Mon Feb 23 , 2026
भोपाल। विधानसभा में आज स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा रोशनी कलेश की मौत के मामले में सरकार की ओर से विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है, जो तीन महीने में अपनी जांच कर लेगा। श्री पटेल […]

You May Like