
भोपाल। राजधानी में एक ही दिन में कई यूनिवर्सिटी और अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी गई. बुधवार को इन स्थानों पर बम होने की सूचना पर पहुंची बीडी और डीएस और स्थानीय थानों की पुलिस ने तलाशी ली. संस्थानों को उड़ाने की सूचना हालांकि अफवाह निकली.
जानकारी के मुताबिक एलएनसीटी, जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी, एलएन मेडिकल कॉलेज, जेके हॉस्पिटल, अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय और अरेरा हिल्स में वाणिज्यिक कर के आफिस को भी उड़ाने की धमकी का मामला सामने आया है. दहशतगरों ने धमकीभरा ई-मेल भेजकर शहर में दहशत फैलान की कोशिश की. मौके पर बीडी और डीएस की टीम के साथ ही स्थानीय थानों की पुलिस पहुंची और बारीकी से जांच की. हालांकि सुरक्षाबलों को किसी भी स्थान पर बम नहीं मिला. ई-मेल में बम ब्लास्ट होने का समय भी दिया गया था.
बता दें कि भोपाल में लगातार पिछले कई दिनों से अलग-अलग स्थानों पर बम होने की सूचना ई-मेल के माध्यम से सामने आ रही है. अलग-अलग संस्थाओं और दफ्तरों में बम रखने की सूचना सामने आई है. पुलिस भी सक्रियता से संबंधित स्थानों पर पहुंचकर तलाशी कर रही है और नतीजा अफवाहा फैलाने जैसा ही सामने आया. संबंधित स्थानों पर बम होने के ई-मेल को लेकर भोपाल पुलिस और तकनीकी टीम संबंधित दहशतगर्दों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं.
