शादी का झांसा देकर तीन महिलाओं से दुष्कर्म, पिपलानी और मिसरोद पुलिस ने दर्ज किए मामले

भोपाल। शहर के दो थाना इलाके में महिलाओं को शादी का झांसा देकर तीन दुष्कर्म के मामले सामने आये हैं. पिपलानी और मिसरोद थाना पुलिस ने मामलों में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

पहला मामला मिसरोद थाने का है, जहां 36 वर्षीय पीड़िता ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने आरोपी युवक हेमंत किर पर गंभीर आरोप लगाए. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हेमंत ने उसे शादी का झांसा देकर एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया. अब आरोपी अपनी बात से मुकर रहा है.

दूसरा और तीसरा मामला पिपलानी थाने का है, जहां 20 वर्षीय युवती ने आरोपी आयुष तिवारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि आयुष ने रिलेशनसिप बनाते हुए शादी का वाद किया. आरोपी बीते एक वर्ष से उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है. पीड़िता के दबाव बनाने पर आयुष अब शादी करने से साफ इंकार कर रहा है. इस तरह 25 वर्षीय युवती ने आरोपी नीरज के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पीडिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी बहुत समय से उसके साथ रिलेशनसिप में हैं. आरोपी ने जब पीड़िता से शादी करने से इंकार किया, तो परेशान हो कर वह थाने गई और आपबीती सुनाई. सभी मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश में दोनों थानों की पुलिस जुटी है.

Next Post

मप्र में ग्रीन एनर्जी में निवेश: SAEL कंपनी लगाएगी 3200 करोड़, सीएम डॉ यादव से की मुलाकात

Wed Mar 18 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार की शाम नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन (ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन) के नामी कंपनी एसएईएल के पदाधिकारियों ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में सौजन्य भेंट की। कंपनी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदेश में अपनी भावी निवेश योजना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. […]

You May Like