त्योहारों को लेकर एसपी ने किया थानों का निरीक्षण

आष्टा। होली रंग पंचमी एवं अन्य त्योहारों को लेकर एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने आष्टा क्षेत्र अन्तर्गत थानों का निरीक्षण किया. सभी थाना प्रभारियों को आगामी रंग पंचमी के जुलूस तथा गैर आदि के चल समारोह में आयोजकों से हुई चर्चा के अनुसार, जुलूस मार्ग में आवश्यक बल लगाए जाने तथा मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से रखने तथा जुलूस की निगरानी एवं फोटोग्राफी ड्रोन कैमरा के जरिए कराए जाने तथा हाई राइज बिल्डिंग पर भी बल लगाए जाने के निर्देश दिए. इसके अतिरिक्त उन्होंने अन्य त्योहारों शीतला सप्तमी पर माता मंदिरों पर उचित पुलिस व्यवस्था लगाई जाने, ईद के मौके पर ईदगाह तथा अन्य मस्जिदों पर आवश्यक बल लगाए जाने तथा सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराए जाने के भी निर्देश दिए. भ्रमण के दौरान एसडीओपी दामोदर गुप्ता तथा सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे.

 

Next Post

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri Mar 6 , 2026
आष्टा। कन्नौद मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई. यह हादसा कॉलोनी चौराहा के पास हुआ. घटना गुरुवार दोपहर बताई जाती है. थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने जानकारी दी कि गुरुवार दोपहर कन्नौद की ओर से आ रहे तेज […]

You May Like