मूक बधिर दिव्यांग से दुष्कर्म ,सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

सतना:जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मूक बधिर दिव्यांग के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना ने न सिर्फ सनसनी फैला दी बल्कि लोगों को शर्मसार होने पर मजबूर भी कर दिया. हलांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादिया द्वारा परिजनों के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की गई थी.

जिसके अनुसार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ग्राम डेहुटा निवासी शिवेंद्र कुशवाहा उर्फ महेश उम्र 24 वर्ष फरियादिया के घर में घुस गया. जहां पर उसने फरियादिया को धमकाते हुए जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. सुबह होने पर जब बालिका ने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो वे उसे लेकर शिकायत करने थाने पहुंच गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी तलाश शुरु की और कुछ देर बाद ही उसे दबोच लिया गया.

Next Post

24 घंटे में लूट का खुलासा, ज्वैलरी लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon Aug 24 , 2026
विजयपुर: पुलिस ने एक लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक युवक से चांदी का ब्रेसलेट और अंगूठी सहित लगभग 90 हजार रुपए का सामान लूटा था। पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपियों तक […]

You May Like