चूल्हा गोलाई मोड़ पर कार ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

जबलपुर: ‌ तिलवारा थाना अंतर्गत चूल्हा गोलाई मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल सवार श्रमिकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक विनोद बर्मन 37 वर्ष निवासी ग्राम घाना ने सूचना दी कि मोटर सायकल से गांव के संजय बर्मन, नरेन्द्र की मोटर सायकल से सुरेन्द्र बर्मन, नरेन्द्र बर्मन मजदूरी करने बरगी गये थे, मजदूरी करके बीती रात अपनी अपनी मोटर सायकल से घर वापस आते समय चूल्हा गोलाई मोड़ पर पीछे से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीके 9193 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये नरेन्द्र बर्मन की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया।

जिससे नरेन्द्र बर्मन एवं सुरेन्द्र बर्मन दोनों मोटर सायकल सहित गिर गये नरेन्द्र बर्मन को सिर एवं सुरेन्द्र बर्मन के हाथ एवं चेहरे में चोटें आईं हैं। दोनों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज लेकर गये डाक्टर ने चैक कर नरेन्द्र बर्मन 26 वर्ष निवासी ग्राम घाना को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

कांग्रेस की नीतियों से गरीबों, वंचितों को हक नहीं मिला

Sat Apr 26 , 2025
दतिया: उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री व सांसद दिनेश शर्मा एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा जिला कार्यालय दतिया में संविधान निर्माता अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि बाबा साहब […]

You May Like