बीएचईएल में अत्याधुनिक कट-टू-लेंथ मशीन स्थापित

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने विनिर्माण दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए फीडर्स विभाग की प्रेस शॉप में अत्याधुनिक ऑटोमैटिक कट-टू-लेंथ मशीन का सफलतापूर्वक क्रय एवं स्थापना की है।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकार की मशीन पहली बार प्रेस शॉप में स्थापित की गई है, जिसका उद्देश्य उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ मटेरियल लागत में उल्लेखनीय बचत सुनिश्चित करना है। मशीन के संचालन में सभी सुरक्षा एवं संचालन मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया गया है।

ब्लॉक-10 स्थित प्रेस शॉप में आयोजित एक सादे समारोह में इस मशीन का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय (एचईपी, भोपाल) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक रूपेश तैलंग, राजेश अग्रवाल, आशीष औरंगाबादकर, टी. यू. सिंह एवं संतोष डोंगरे सहित कई अपर महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, अधिकारी, कर्मचारी एवं यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नई मशीन से उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने के साथ मटेरियल उपयोग में दक्षता आएगी, जिससे लागत में कमी संभव होगी। यह पहल बीएचईएल भोपाल की तकनीकी उन्नयन एवं उत्कृष्ट विनिर्माण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Next Post

ईरान-अमेरिका युद्धविराम की 10 शर्तें

Wed Apr 8 , 2026
तेहरान ,08 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच 39 दिनों तक चले युद्ध के बाद दो सप्ताह के लिए युद्धविराम लागू हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने युद्धविराम की घोषणा करते हुए इसे ‘विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन’ बताया है। इस बीच वार्ता की मध्यस्थता कर […]

You May Like