सूने घर का ताला तोड़ कर चोरों ने पार किया नगदी सहित जेवरात

रीवा, जिले मे सक्रिय चोरो ने एक बार फिर अपनी सक्रियता दिखाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. घटना शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र में स्थित करहिया नंबर एक की, जहां एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोलते हुए ताला तोडक़र नगदी रुपए और सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए. बताया गया की घटना के वक्त घर में रहने वाली पीडि़त महिला और उसकी जेठानी अपने अपने मायके गई हुई थी.

पीडि़त महिला की माने तो चोरों ने घर में रखी 95 हजार की नगदी समेत 5 से 6 लाख कीमती सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए हैं. घटना के संबंध में महिला पूनम साकेत में जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति पुणे में रहकर नौकरी करते हैं, जबकि वह अपनी जेठानी के साथ घर में रहती है. बताया गया की घटना दिनांक की रात पीडि़त महिला और उसकी जेठानी अपने-अपने मायके गई हुई थी, इसी बीच अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल इस घटना की जानकारी होने के बाद पीडि़ता ने चोरहटा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर अब चोरों की पता तलाश शुरू कर दी है. बता दे की रीवा में इन दोनों चोरों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके चलते जिले में ना सिर्फ सिलसिलेवार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, बल्कि चोरी की इन घटनाओं से आमजन की नींद उड़ चुकी है.

Next Post

कलेक्टर ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेटलावद का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद

Wed Aug 5 , 2026
पेटलावद. कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने बुधवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पेटलावद का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रयोगशालाओं, छात्रावास एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं एवं छात्रावास संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। […]

You May Like