राहर की फसल के बीच छुपा रखी थी गांजे की खेती, पुलिस ने छापा मारकर 1 लाख का माल किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर: खेत में खड़ी राहर की फसल की आड़ में गांजे की अवैध खेती करने वाले एक शातिर आरोपी को बरगी पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खेत से करीब 1 लाख रुपये कीमत का 7 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया है। आरोपी ने चालाकी से फसल के बीच गांजे के पौधे उगा रखे थे, ताकि किसी की नजर न पड़े।
बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिलुआ रमनपुर में रहने वाले सुम्मेरा गौंड़ ने अपने खेत में राहर की आड़ में अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत घेराबंदी कर दबिश दी।

फसल के बीच मिले ढाई से 7 फीट ऊंचे 12 पौधे
खेत के पास पुलिस को देखकर एक संदिग्ध भागने की कोशिश करने लगा, जिसे टीम ने दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुम्मेरा गौंड़ पिता बसोरी लाल गौंड़ आर्मो, 50 वर्ष निवासी सिलुआ रमनपुर बताया। जब पुलिस ने आरोपी को साथ लेकर उसके खेत की सघन तलाशी ली, तो राहर की फसल के बीच छुपाकर लगाए गए गांजे के 12 पौधे बरामद हुए। इन पौधों की लंबाई ढाई फीट से लेकर 7 फीट तक थी। कुल मादक पदार्थ 7 किलो 200 ग्राम निकला। बाजार में इसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये है।

Next Post

जमीन बिक्री के पैसों के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर

Fri Oct 30 , 2026
सतना: जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरी इलाके में जमीन की बिक्री से मिलने वाली रकम के बंटवारे को लेकर उपजा विवाद खून-खराबे में बदल गया. पारिवारिक रंजिश और पैसों के लेन-देन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर चाकू से […]

You May Like