हत्या के विरोध में भड़का आक्रोश, शव रख किया चक्काजाम

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत आजाद नगर गोकलपुर में हुए खूनी संघर्ष के बाद घायल युवक पारस यादव की इलाज के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में हुई मौत से आक्रोश भड़क गया। मंगलवार को आक्रोशितजनों ने व्हीकल मोड़ पर मृतक का शव बीच सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरोपियों के घरों पर तत्काल बुलडोजर चलाया जाए और पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

प्रदर्शन के कारण व्हीकल मोड़ से गुजरने वाले प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया। हालांकि, परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे और कार्रवाई के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए काफी समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त किया। इसके बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा।

Next Post

3 लोगों से 2.09 लाख की ठगी

Tue Oct 27 , 2026
जबलपुर: अधारताल, संजीवनीनगर और विजय नगर में ठगों ने कहीं निवेश का झांसा देकर, कहीं मोबाइल हैक करके तो कहीं व्यापारिक सौदे के नाम पर कुल 2 लाख 9 हजार रुपये पार कर दिए।जानकारी अनुसार अधारताल थाना अंतर्गत बेथल मिशन स्कूल के सामने रहने वाले किशोर केशवानी (51) से निवेश […]

You May Like