
टीकमगढ़। नगर परिषद कारी के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने गोचर भूमि और मुक्तिधाम के रास्ते से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने अपनी समस्या को लेकर एसडीएम संस्कृति लिटोरिया को एक ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने ग्रामीणों की बात सुनी और मौके का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए।
कारी निवासी प्रेमलाल कुशवाहा और ब्रजेश कुशवाहा ने बताया कि नगर परिषद कारी में गोचर भूमि और मुक्तिधाम के रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। यह रास्ता सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है और गोपालपुरा भाटा से होकर गुजरता है।
