कांग्रेस की नीतियों से गरीबों, वंचितों को हक नहीं मिला

दतिया: उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री व सांसद दिनेश शर्मा एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा जिला कार्यालय दतिया में संविधान निर्माता अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने देश में सामाजिक समरसता के लिए कार्य किया। वे एक महान विचारक थे।

कांग्रेस ने धर्म-जाति के आधार पर भारत का बंटवारा किया है। बाबा साहब अंबेडकर ने जो सपना देखा था वह एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदायाल के एकात्म मानववाद से प्रेरित थे। बाबा साहब समान नागरिक संहिता के पक्ष में थे, परंतु देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने हिंदू कोड बिल लागू नहीं होने दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा, धीरू दांगी, अतुल भूरे चौधरी मंचासीन रहे।

Next Post

बालाघाट में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी कोर्ट में पेश,फास्टट्रेक कोर्ट में चलेगा केस

Sat Apr 26 , 2025
बालाघाट: तीन नाबालिग और एक अन्य युवती से साथ सामूहिक दुष्कर्म के सभी 6 आरोपियों एवं 1 विधि विरूद्ध बालक को आज न्यायालय में पेश किया गया l पुलिस अधीक्षक बालाघाट नगेंद्र सिंह ने घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित न्याय दिलाने हेतु अपराध को सनसनीखेज व जघन्य अपराध […]

You May Like