चुनाव आयोग आरोप की बजाय प्रश्नों के उत्तर दे

इंदौर: चुनाव आयोग आरोप लगाने के बजाय हमारे तथ्यों का उत्तर दे. राहुल गांधी ने पिछले दिनों जो वोटर लिस्ट को लेकर प्रश्न खड़े किए है. चुनाव आयोग उसकी सॉफ्ट कॉपी क्यों नहीं दे रहा है. बिहार में 65 लाख मतदाता सूची से हटाएं , उनकी भी सॉफ्ट कॉपी क्यों नहीं दे रहा है. गांधी के सत्याग्रह आंदोलन की तरह वोट अधिकार यात्रा को लेकर राहुल गांधी को शुभकामनाएं.

यह बात आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में कही. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज इंदौर दौरे पर आए थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट की लेकर जो तथ्यात्मक सील खड़े किए है. चुनाव आयोग को उनका जवाब देना चाहिए. चुनाव आयोग हमारे तथ्यों पर आधारित प्रश्नों का उत्तर देने के बजाय आरोप लगा रहा है. हमको पूरे देश की कोर्ट लिस्ट की सॉफ्ट कॉपी क्यों नहीं दे रहा है.

इसी तरह बिहार में 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाने की सूची की भी सॉफ्ट कॉपी दे, वह भी नहीं दे रहा है। क्यों? दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया कि अनुराग ठाकुर को 6 लोकसभा सीट की मतदाता सूची 1 दिन में दे दी. वो ठाकुर को कैसे मिली? सम्पूर्ण विपक्ष इसकी मांग कर रहा है. एक विधानसभा सीट की हमने जांच कर जानकारी निकाली है और उसमें सारे तथ्य मौजूद है कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी है. चुनाव आयोग वोटर लिस्ट की सॉफ्ट कॉपी दे तो हम जांच कर सके कि किसका नाम है, किसका कट गया, नाम कितनी बार है और कहां कहां जुड़ा हुआ है. कितने स्थानों पर है. जैसे कई बिंदुओं की जांच करने के लिए मांग रहे है। हमने जो मुद्दे उठाएं है उनकी जानकारी निकालने के लिए सॉफ्ट कॉपी मांग रहे हैं.
सत्याग्रह आंदोलन के समान
दिग्विजय सिंह ने बिहार में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा निकालने के शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गांधी जी के सत्याग्रह आंदोलन के समान है. इस यात्रा में तेजस्वी यादव की राजद, सीपीआई, सीपीएम, सीपीएलएम जैसे कई राजनीतिक दल साथ है. यह पूरे बिहार में एक पखवाड़े तक निकाली जाएगी.

Next Post

27,000 की एम.डी. ड्रग जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Mon Aug 18 , 2025
सागर।सागर जिले के थाना मोतीनगर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध एम.डी. ड्रग (10.28 ग्राम) कीमती लगभग 27,000/- रुपये की जब्ती की गई है।मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक अमावनी कचड़ा प्लांट के पास अवैध मादक पदार्थ की तस्करी हेतु खड़ा है।सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस […]

You May Like